संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा
युवाओं ले रक्तदान का संकल्पः- संदीप शर्मा
कोटा जीएम यूथ फांउडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन कृष्णा ब्लड बैक में किया गया। जीएम प्लाजा के अध्यक्ष अजय गौड ने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कोटा में रक्त की कमी को देखतें हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संस्था द्वारा 154 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा ने रक्तदाताओं और उपस्थित लोगो को संबोधित करतें हुए कहा कि रक्त दान महादान है। रक्त दान शिविरों कें आयोजन में बढ चढ कर भाग लेना चाहिए और इस पुनित कार्य में विशेष योगदान देना चाहिए। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान से मोैत से जृझ रही कई जिन्दगीयो को नया जीवन देता है और इस पुनीत कार्य में युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथी के रूप में पर वार्ड पार्षद भानु गौड, लक्ष्मी मेहरा, और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनू बंजारा ने भी रक्तदाताओं का उत्सावर्धन और उपस्थित लोगो को संबोधित किया। इस अवसर पर सभी ने संस्था के संरक्षक श्रीमान लक्ष्मीचंद जी की पुण्यतिथी पर श्रंद्वाजलि दी।
इस अवसर जीएम यूथ फाउंडेशन के कुलदीप मेहरा, अजय सिंह खारोल, सुरेन्द्र मेरोठा, विजय मेहरा, धनराज गुर्जर, अर्जुन जागा, भीमराज बंजारा, सत्यनारायण प्रजापति, प्रशांत शर्मा, रवि नागर, धमेन्द्र हाडा, योगेश रांगा, विवेक अग्रवाल, विनोद सेन, मनीष वर्मा, पूरण मेहरा, प्रतिक अरोडा, जयंत राठौर युवराज सिंह आदि कार्य कर्ता उपस्थित हैं