डीग, 3 दिसंबर को बाद मतगणना आने वाले नतीजो एवं चुनाव के पश्चात हुई घटनाओं के मद्देनजर डीग पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन से शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु अपील की । 3 दिसंबर 2023 को बाद मतगणना आने वाले नतीजो एवं चुनाव के पश्चात हुई छुटपुट घटनाओं के मद्देनजर जिला पुलीस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार जिला डीग के समस्त पुलिस उपाधीक्षकगण थानाधिकारी गण द्वारा अपने-आपने थाना क्षेत्र में जाप्ते के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया तथा लोगों से अपील की गई कि चुनाव का कोई भी नतीजा हो इलाका थाना में आपस में शांति व भाईचारा बनाए रखें । डीग जिला पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है, अगर कोई व्यक्ति अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।