पाली में निःशुल्क करियर मार्गदर्शन : पल्स एजुकेशन की शाखा का हुवा उद्घाटन,,,,,,
मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान
पाली,
शहर के पंचायत समिति रोड़ स्तिथ जनता काम्प्लेक्स में पल्स एजुकेशन पाली शाखा का उद्घाटन पाली नगर परिषद सभापति रेखा राकेश भाटी की अध्यक्षता एवं पार्षद राकेश भाटी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
पाली शाखा के मार्गदर्शक डॉ. बी. एल. सेन ने बताया कि मारवाड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए करियर संबधी मार्गदर्शन एवं छात्रवृति के साथ पढ़ाई के विकल्प आदि की जानकारी पल्स एजुकेशन कार्यालय पर निःशुल्क दी जाएगी।
विदेश से एमबीबीएस, स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थी छात्रवृति के साथ भी पढ़ाई कर सकते है जिनमें लगभग 20 से अधिक देश के विकल्प है ।
कार्यालय उद्घाटन पर पल्स एजुकेशन के प्रबंध निदेशक विकास छाजेड़ ने बताया कि पल्स एजुकेशन का मुख्य ध्येय रहा है कि किसी भी क्षेत्र का छात्र शिक्षा सम्बंधी जानकारी के अभाव में अपने करियर के लिए गलत निर्णय नही लें, विदेश में पढ़ना भी अब आसान और किफायती है लेकिन जानकारी ना होने से हम आगे की प्रक्रिया नही जानते है, पाली में पल्स एजुकेशन की शाखा मारवाड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए निश्चित ही एक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।
उद्घाटन समारोह में समाज सेवी शिक्षा विद कैलाश राठौड़, विजय शर्मा, अनिल नामा, महेश व्यास, मादाराम पंवार, दिनेश मीणा, डॉ. गवेश नामा एवं क्षेत्र से लाभान्वित अभिभावक, विद्यार्थी उपस्थित रहें एवं अपने विचार व्यक्त किये।