हीरवाना गौशाला में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ
-चंवरा के रघुनाथ जी मंदिर से गौशाला तक 3 किलोमीटर लंबी निकाली महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा
उदयपुरवाटी / चंवरा : कस्बे के रघुनाथ जी मंदिर से हीरवाना गौशाला तक बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में महिलाओं द्वारा 3 किलोमीटर लंबी भव्य कलश यात्रा डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए निकाली गई। नंदीगौशाला के मीडिया प्रभारी जगदीश प्रसाद महरानियां ने बताया कि कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए हीरवाना गौशाला प्रांगण पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात आचार्य विपुल कृष्ण उपाध्याय के मुखारविंद से नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ किया गया। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। शुक्रवार को कथा के शुभारंभ में माहात्म्य की कथा में मालाहार की कथा सुनाई।
कथावाचक ने कहा कि भगवान अपने भक्तों के लिए नाना प्रकार के रूप धारण करते हैं इसलिए मनुष्य को भगवान पर विश्वास करना चाहिए। वही महंत लक्ष्मण दास महाराज ने कहा कि भक्त और भगवान की कथा को सुनने के लिए सभी मनुष्यों को थोड़ा समय निकालकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। सच्चे मन से परमात्मा का स्मरण करने पर भगवान भक्त के हर कष्टों का निवारण करते हैं। इस दौरान रघुनाथ दास मोरिंडा धाम पंचमुखी बालाजी, कैलाश नाथ खटखड़, मोहनदास महाराज, गौशाला अध्यक्ष शीशराम खटाणा, नंदीगौशाला अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, बनवारी लाल जांगिड़, शेरसिंह खटाणा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, मुकेश दाधीच, राजेश स्वामी, भाताराम रावत, निवास रावत, भवानी सिंह शेखावत, सुरेश कुमार, दिनेश जांगिड़, कन्हैया लाल रावत, बागाराम सैनी सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।