जयपुर। आयकर विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आज देश में चीनी स्मार्टफोन्स निर्माताओं के परिसर में छापे मारे हैं। आयकर विभाग ने Oppo, OnePlus और Xiaomi जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के दिल्ली एनसीआर और कर्नाटक में 15 परिसरों में छापेमारी की है और तलाशी ली जा रही है। आयकर विभाग ने यह छापेमारी खुफिया इनपुट मिलने पर की है। विभाग ने अनुबंध निर्माण कंपनियों राइजिंग स्टार इंडिया और डिक्सन की दक्षिणी भारत की फैक्ट्रियों में भी छापे मारे थे।
बताया जा रहा है कि चीनी मोबाइल फर्मों द्वारा कई नियमों का उल्लंघन किया है। इसके बाद अधिकारियो ने बुधवार सुबह उनकी तलाशी शुरू की।
इससे पहले इसी साल अगस्त में आईटी विभाग ने चीन की दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी जेडटीई के गुरुग्राम परिसर में छापेमारी की थी। इन कंपनियो के भारतीय प्रमुखों से आईटी विभाग के अधिकारियों ने भी पूछताछ की। सूत्रों ने कहा, विभाग द्वारा कई कर उल्लंघन पाए गए।
शाओमी भारत में नंबर 1
बता दें कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता शाओमी पिछले कईं बर्षों से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में राज करती आ रही है। मिड़ रेंज सेगमेंट स्मार्टफोन के क्षेत्र में कंपनी सबसे अधिक बाजारीय हिस्सेदारी के साथ नंबर वन बनी हुई हैं। प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस भी भारतीय बाजर में जोरदार कारोबर कर रही है।