जयपुर। आज सुबह देश भर में दैनिक भास्कर अखबार और भारत समाचार के कार्यालयों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की गई। एएनआई न्यूज ऐजंसी के मुताबिक आरोप है कि दोनों समाचार चैनल टैक्स चोरी कर रहें हैं। पहली छापेमारी भास्कर के भोपाल स्थित कार्यालय पर की गई। छापेमारी के दौरान सभी कागजात आयकर विभाग के अधिकारियों ने जब्त कर लिये और कार्यालय स्थित कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। कार्यालयों पर उपस्थित सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिये गये हैं, और ना ही उनको बहार जाने दिया जा रहा है। समाचार मिलने तक छापेमारी जारी है।
राजस्थान मुख्यमंत्री गहलोत का ट्विट
आयकर विभाग की इस कार्यवाही को लेकर राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने के ट्विट जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने एक बाद एक दो ट्विट किये। गहलोत ने इसे भाजपा सरकार द्वारा मीडिया को दबाने का प्रयास बताया है। गहलोत ने ट्विट करते हुए लिखा "दैनिक भास्कर और भारत समाचार न्यूज़ चैनल के कार्यालयों पर इनकम टैक्स का छापा मीडिया को दबाने का एक प्रयास है। मोदी सरकार अपनी रत्तीभर आलोचना भी बर्दाश्त नहीं कर सकती है। यह भाजपा की फासीवादी मानसिकता है जो लोकतंत्र में सच्चाई का आइना देखना भी पसंद नहीं करती है" वहीं दूसरे ट्विट में उन्होंने लिखा है कि- "ऐसी कार्रवाई कर मोदी सरकार मीडिया को दबाकर संदेश देना चाहती है कि यदि गोदी मीडिया नहीं बनेंगे तो आवाज कुचल दी जाएगी।"
वहीं एक और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिगविजय सिंह ने आयकर विभाग की इस कार्यवाही को पत्रिकारिता पर मोदीशाह का प्रहार बताया।