कोटा। रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में “एक स्टेशन एक उत्पाद“ योजना का विस्तार करते हुए रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान द्वारा डिजाइन किए गए स्टॉल स्थापित किये गए है। इस योजना के तहत स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोटा मंडल के 11 स्टेशनों कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रामगंजमण्डी, हिण्डौन सिटी, भरतपुर, बयाना, भवानीमण्डी, झालावाड़ सिटी, डकनिया तलाव एवं सोगरिया पर एक स्टेशन एक उत्पाद के एनआईडी डिजाइन के अनुरूप स्टॉल स्थापित किये गए हैं। इनमें कोटा, बारां, गंगापुर सिटी एवं सवाई माधोपुर ( 04 स्टॉलों ) पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जा रही है। कोटा में कोटा डोरिया साड़ी की प्रतिदिन औसतन बिक्री 5,640 रूपये, बारां में मागरोल हैडलूम की प्रतिदिन औसतन बिक्री 7,35 रूपये, गंगापुर सिटी में खीर मोहन मिठाई की प्रतिदिन औसतन बिक्री 3,000 रूपये एवं सवाई माधोपुर में हैंडीकाफ्ट टाईगर की प्रतिदिन औसतन बिक्री 7,35 रूपये है।