IND vs NZ : डेब्यू मैच में ही शतक लगाकर श्रेयस ने बना डाले ये रिकॉर्ड, भारत लंच ब्रेक तक 333/8

जयपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपूर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक 8 विकेट खोकर 333 रन बना लिये हैं। फिलहाल भारत मजबूत स्थिति में दिख रहा है। इस मैच में डेब्यू कर रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शाानदर शतक लगाकर कईं रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं। श्रेयस ने 175 गेंदों को सामना करके 105 रनों की शानदार पारी खेली हैं।
श्रेयस ने बनाये ये रिकॉर्ड
डेब्यू मैच की पहली ही पारी में शतक लगाने 13 वें बल्लेबाज बन गये हैं। श्रेयस अय्यर 16 वें ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने टेस्ट डेब्यू मैच में शतक लगाया है। इससे पहले 2018 में पृथ्वी शॉ ने डेब्यू शतक लगाया था।
श्रेयस न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट डेब्यू शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले यह कारनामा सुरिंदर अमरनाथ और एजी कृपाल सिंह कर चुके हैं। कानपुर के मैदान पर टेस्ट डेब्यू करने वाले श्रेयर दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं।  
लंच तक मैच का हाल
दूसरे दिन में लंच होने तक भारत ने अपनी पारी में 75 रन जोडे हैं। वहीं न्यूजीलैंड ने 4 विकेट झटके हैं। दूसरे दिन की शुरूआत करने आये रविंद्र जडेजा अपने खाते में बिना कोई रन जोडे 50 के स्कोर पर आउट हो गये। वहीं श्रेयस अय्यर ने अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। जडेजा के बाद बैटिंग करने आये विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान शाह कुछ खास नहीं कर पाये मात्र 1 रन बना कर आउट हो गये। वहीं आलरांउडर अक्सर पटेल तीन रन बनाकर आउट हो गये। फिलहाल भारत की तरफ से अश्विन और उमेश यादव क्रीज और बने हुए हैं और दोनों के बीच 26 रनों की अहम साझेदारी हो चुकी है। अश्विन 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।   न्यूजीलैंड की तरफ से अब तक टिम साउथी 5 और जैमिन्सन 3 विकेट झटक चुके हैं।