विराटनगर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याक्षी चन्द्र प्रकाश सैनी (सीपी सैनी) का नाथावाला में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
-सैनी ने रैली निकाल कर व जन संपर्क कर मांगे वोट
शाहपुरा न्यूज - विराटनगर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याक्षी चन्द्र प्रकाश सैनी (सीपी सैनी) का शुक्रवार को नाथावाला गाँव में ग्रामीणों ने माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीपी सैनी ने घर घर जाकर लोगों से जन संपर्क किया और अपने पक्ष में मत व समर्थन देने की अपील। सैनी ने कहा कि विराटनगर विधानसभा में विकास और बदलाव के लिए मेरे को वोट देवे। सैनी ने रैली निकाल कर अपने पक्ष में वोट मांगे। लोगों ने जगह-जगह सैनी का स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।