जयपुर। विश्वभर में कोराना के मामले एक बार फिर से बढने लगे हैं। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 2,500 नये मामले सामने आये। सरकार का मानना है कि ओमीक्रॉन के कारण जो तीसरी लहर आयी थी उसका प्रबंधन भारत ने अन्य देशों की तुलना में बेहतर किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि देश के मजबूत टीकाकरण अभियान और समय पर कोविड -19 के उपायों को तीसरी लहर को भयवाह बनने से रोक दिया।
वहीं कोरोना के प्रसार के कम करने के लिए राज्यों को चेतावनी देने के लिए, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के (स्वास्थ्य) के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को एक पत्र लिखा, जिसमें जोर दिया गया कि इस पर निरंतर ध्यान दिया जाना चाहिए।
कोविड में वैश्विक वृद्धि के चिंताएं
इस बीच, कोविड -19 मामलों में अब विश्व भर में फिर से बढने लगे हैं, जो एक और विनाशकारी लहर का संकेत दे रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में चेतावनी दी थी, राष्ट्रों से वायरस के खिलाफ सतर्क रहने का आग्रह किया।पिछले एक महीने से कोरोना मामलों में गिरावट के बाद, पिछले हफ्ते दुनिया भर में कोविड -19 मामले बढ़ने लगे, डब्ल्यूएचओ के अनुसार, एशिया और चीन के जिलिन प्रांत में लॉक डाउन भी लगा दिया गया था।
दुनिया भर के कई देशों में नई कोविड लहर का अनुभव करने के बावजूद, भारत में लगातार पांचवें दिन 3,000 से कम मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक वर्तमान में एक्टिव केस 29,18 हैं, जो कुल मामलों का .07 प्रतिशत हैं। वहींं पिछले 24 घंटों में 149 नई मौतें हुई हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 5,16,281 हो गई है। मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।