जल्द भिडेंगे भारत पाकिस्तान, एशिया कप की तारीख निर्धारित हुई

जयपुर। जल्द ही चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान फिर से आमने सामने होंगे। मौका होगा एशिया कप 2022 का जो इस बार श्रीलंका में आयोजित किया जायेगा। यह टी 20 एशिया कप होगा जो 27 अगस्त से शुरू होकर 11 सितंबर तक चलने वाला है। तारीखों और मेजबान की घोषणा सदस्य देशों के बीच एक बैठक के बाद की गई है।

छ: टीम खेलेंगी 5 फिक्स एक का निर्णय बाकी
एशिया कप में पांच टीम श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश - टूर्नामेंट में भाग लेंगी वहीं, एक और टीम के लिए क्वालीफांइग टूर्नामेंट खेला जायेगा जिसमें एक और ग्रुप में शामिल हो जायेगी। टूर्नामेंट में शामिल होने वाली छठी टीम यूएई, कुवैत, सिंगापुर या हांगकांग में से एक होगी । इन टीमों के बीच 20 अगस्त से क्वालीफायर मैच खेले जायेंगे। टॉप करने वाली टीम छटवीं टीम होगी जो एशिया कप के लिए दावेदारी पेश करेगी।

एशिया कप, जो आमतौर पर ODI और T20I प्रारूपों के बीच वैकल्पिक होता है, आखिरी बार 2018 में खेला गया था और भारत ने जीता था। इससे पहले कोरोना वायरस के कारण 2020 का एशिया कफ स्थगित कर दिया गया था। श्रीलंका को 2020 संस्करण की मेजबानी करनी थी लेकिन कोरोना के कारण यह नहीं हो सका। इसलिए अब पाकिस्तान 2023 में एशिया कप की मेजबानी करेगा।

एशिया कप जीतने में भारत टॉप पर
आगामी एशिया कप अपनी तरह का 15वां कप होगा, जिसकी शुरुआत 1984 में शारजाह में हुई थी। गत चैंपियन भारत सबसे सफल टीम है, जिसने 2016 में एकमात्र टी20ई संस्करण सहित सात बार जीत हासिल की। श्रीलंका ने पांच बार प्रतियोगिता जीती है।