जयपुर। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को बडा बयान देते हुए काह कि देश में उचित शिक्षा का प्रसार करके भारत की पुरानी संस्कृति को पुनर्जीवित करने और 'सनातन धर्म' के सिद्धांतों को बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया जाना चाहिए।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जिले के कलां कस्बे में एक स्कूल का उद्घाटन करते हुए यह टिप्पणी की। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "सभी को देश की पुरानी संस्कृति को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम करना है, इसलिए नहीं कि हमें वापस जाना है, बल्कि इसलिए कि हमें 'सनातन' सिद्धांतों को वापस लाना है और यह शिक्षा के बिना संभव नहीं है।"
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि मानव जीवन का उद्देश्य ज्ञान की प्राप्ति है और विनम्रता ज्ञान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिस किसी में भी विनम्रता है, उसे नीचा नहीं देखा जा सकता। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा निजी स्कूल के उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक एस आनंद और विधायक हरि प्रकाश वर्मा भी मौजूद थे