भारत बनाम न्यूजीलैंड: अश्विन ने रचा इतिहास, घर में 300 टेस्ट विकेट लेने वाले विश्व दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बने

जयपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने 372 रन की रिकॉर्ड जीत कर ली है। इस मैच के दौरान कई सार रिकॉर्ड बने। अश्विन ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और न्यूजीलैंड पर भारत की बड़ी जीत के मुख्य नायक थे। रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में भारत में 300 विकेट भी पूरे किये जो कि विश्व में सबसे जल्दी 300 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गये हैं।
रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 4 विकेट चटकाये और दूसरी पारी 3 विकेट चटकाये। अश्विन के मैच में कुल 7 विकेट लिये। निकोल्स के आउट होने के साथ, अश्विन अनिल कुंबले के बाद भारत के मैदानो पर 300 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। इससे पहले भारत में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेदबाज: 350 अनिल कुंबले, 3 265 हरभजन सिंह, 219 कपिल देव हैं।

अश्विन श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के बाद घर में 300 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज भी बने। मुरलीधरन ने जहां घर में 300 विकेट लेने के लिए 48 टेस्ट लिए, वहीं अश्विन 49 मैचों में मील के पत्थर तक पहुंचे।

घर पर सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट:
48 एम मुरलीधरन
49 रवि अश्विन*
52 अनिल कुंबले
65 शेन वार्न
71 जिमी एंडरसन
76 स्टुअर्ट ब्रॉड

अश्विन ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले महान ऑलराउंडर रिचर्ड हेडली को भी पीछे छोड़ दिया। हेडली ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जहां 24 पारियां लीं, वहीं अश्विन 17 पारियों में वहां पहुंचे।