India vs New Zealand: दूसरा टी 20 मुकाबला आज रांची में, मध्यक्रम बना भारत की परेशानी

जयपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी 20 सीरीज का दूसरा मैच आज रांची में खेला जायेगा। मैख् जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची होगा। और यह शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमें जयपुर से एक चार्टन प्लेन से रांची पहुंची। पहले मैच को भारत ने 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1—0 से लीड ले ली है। हालांकि पहली मैच जीतने में भारत को थोडा सा जोर आया और इसकी वजह बना भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज।

मध्यक्रम बल्लेबाजो का फॉर्म चिंता विषय
पहले मैच में भारत के टॉप क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कप्तान रोहित शर्मा ने 48 रन बनाये, वहीं केलए राहुल ने हालांकि 15 रन बनाये लेकिन वे अच्दी लय में दिख रहे थे और एक खराब गेंद को मिस टाइम कर बैठै। पहले तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया औश्र हॉफ सेंचुरी जड़ी। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत यह मैच आसानी से जीत जायेगा लेकिन मध्यक्रम में आये श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर खराब शॉट खेल के आउट हो गये औश्र मैच फंसा दिया। हालांकि पंत ने अच्छी पारी खेलकर मैच को फिनिश किया।

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के ओपनर मार्क चैपमैन ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन जिमी नीशम की अनुपस्थिति में मध्य क्रम फिनिश लाइन पर लड़खड़ा गया। उस अंतर को भरने रचिन रवींद्र को टीम में लिया गया लेकिन रवींद्र पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाये।