जयपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी 20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज शाम सात बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडिम में खेला जायेगा। दोनों ही टीमें सीरीज में 2—2 मैच जीत चुकी हैं। सीरीज अपने नाम करने के लिए दोनों टीमें पूरजोर कोशिश करेंगी।
पंत और अय्यर का लय में लौटना जरूरी
सीरीज के अब तक के चार मैचों में भारत का मध्यक्रम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। जिसमें कप्तान ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का बल्ला पुरी तरह खामोश रहा है। पंत ने इस सीरीज में लचर प्रर्दशन करते हुए चार पारियों में मात्र 56 रन बनाये हैं। वहीं श्रेयस अय्यर भी अब तक बडी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।
हार्दिक, किशन, कार्तिक पर दारोमदार
भारत की निगाहें फिर से ओपनर ईशान किशन, आलराउंडर हार्दिक पांड्या और लम्बे समय बाद टीम में वापसि करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पर रहेंगी। पांड्या और कार्तिक की उपयोगी पारियों की बदौलत भारत ने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी।
चहल, भुवनेश्वर पर गेंदबाजी का भार
सीरीज के शुरूआती दो मैचों में भारत के गेंदबाजों ने खूब पिटाई खाई। लेकिन पिछले दो मैचों शानदार प्रदर्शन करते हुए वापसि की है। गेंदबाजी में ज्यादातर भारत अनुभवी भुवनेश्वर और स्पिनर चहल पर निर्भर करेगा।
प्लेइंग इलेवन
भारतः ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल।
साउथ अफ्रीकाः क्विंटन डि कॉक, टेंबा बावुमा (कप्तान), रेसी वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस,मार्को येन्सन, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्या और तबरेज शम्सी।