अफगानिस्तान से भारतीय राजदूत कर्मचारीयों को वायुसेना का विमान भारत लाया

जयपुर। अफगानिस्तान अब पूरी तरह से तालिबान के गिरफ्त में आ चुका है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोडकर भाग चुके हैं। और अब अफगानिस्तान का शासन लगभग लगभग तालिबाने के हाथों में आ चुका है। लोग अफगानिस्तान से पलायन कर रहें हैं। अमेरिका समर्थित अफगान सरकार के पतन के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा कर लिया है। लगभग 11 बजकर 34 मिनट पर आज भारतीय वायुसेना का विमान अफगानिस्तान से भातरतीय दूतावास को लेकर गुजरात में उतरा है। इसमें 120 कमर्चारी शामिल हैं।

वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान के प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में से एक टोलोन्यूज ने आज महिला एंकरों के साथ अपना प्रसारण फिर से शुरू कर दिया है। TOLONews की प्रमुख मिराका पोपल ने ट्वीट किया है, "हमारी महिला एंकर हमारे स्टूडियो में तालिबान मीडिया टीम के एक सदस्य का लाइव इंटरव्यू ले रही है। बता दें कि 15 अगस्त को राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से सभी प्रमुख अफगान समाचार चैनलों से महिलाएं बिल्कुल नदारद हैं।

फेसबुक तालीबान संबधी सभी कटेंट को किया ब्लॉक
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने पुष्टि की है कि वह तालिबान को एक आतंकवादी संगठन मानता है और इसलिए, फेसबुक और उसके प्लेटफॉर्म से तालीबान को समर्थन करने वाली पोस्ट पर ​​प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए कंपनी के पास ग्रुप से जुड़ी कटेंट की निगरानी और उसे हटाने के लिए अफगान विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम है। वहीं, अमेरिका राष्ट्र​पति जो बायडेन ने तालिबान को चेतावनी है कि अगर हमारे राजयनिकों को नुकसान पहुंचाया गया तो उन्हें तुरंत प्रभाव से जबाव देंगे।