जयपुर। हाल ही ब्रिटेन में बनी नई सरकार में लिज ट्रस ने ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। ब्रिटेन सरकार ने भारतीय मूल की सूएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन के गृह मंत्री पद से नवाजा है। सूएला ब्रेवरमैन को भारतवंशी प्रीति पटेल के स्थान पर गृहमंत्री बनाया है। सूएला ब्रेवरमैन दक्षिणी पूर्वी इंग्लैंड में फॉरहोम से कंजरवेटिव पार्टी की सांसद है।
इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार में ब्रेवरमैन अटॉर्नी जनरल के पद पर थी। ब्रेवरमैन जॉनसन को पार्टी के नेता और पीएम के रूप में बदलने के लिए दावेदारी पेश करने वाली शुरुआती नेताओं में से एक थी। लेकिन वह इस दौड़ में दूसरे राउंड में ही बाहर हो गई। जिसके बाद से उन्होंने भारतवंशी पार्टी के सहयोगी ऋषि सुनक की वजह लिज को अपना समर्थन दिया और लिज ने ब्रेवरमैन को गृह मंत्री पद दिया। वही, ऋषि सनक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। पद ग्रहण करने के बाद सुवेला ब्रिटेन के पुलिस और आव्रजन दिखेंगी। शपथ लेने के बाद ब्रेवर मैन ने कहा था कि शरणार्थियों पर काबू पाना और देश को सुरक्षित बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
बता दें कि 42 वर्षीय सुएला हिंदू तमिल मां उमा और गोवा मूल के पिता क्रिस्टी फर्नांडीस की लंदन में जन्मी बेटी है। 1960 के दशक में उनकी मां मोरिशिश और पिता केन्या से ब्रिटेन आए थे ।सोयला बौद्ध धर्म के अनुयाई है जो नियमित रूप से लंदन में बौद्ध केंद्र में जाती है।