राजस्थान में ओमीक्रोन से भारत की पहली मौत, उदयपुर निवासी था संक्रमित मरीज

जयपुर। कोरोना के नये वेरिएंट ओमीक्रोन से भारत में पहली मौत हुई है। यह मौत भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर जिले में हुई है। मृतक उदयपुर के लक्ष्मीनारायण नगर का रहने वाला था जिसकी उम्र 73 वर्ष थी।

जानकारी के मुताबिक उस व्यक्ति ने 15 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। साथ ही व्यक्ति को मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां थी। कोरोना पॉजिटिव मिलनेके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती था। मरीज के ब्लउ़ सैम्पल को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया था। इसके बाद उसे 21 दिसंबर को कोविड नेगेटिव पाया गया था। डॉक्टर्स का कहना है कि मरीज को वैक्सीन की दोनों डोज भी लग चुकी थी, और उसने कोई बहारी यात्रा भी नहीं की थी। जीनोम अनुक्रमण के परिणाम 25 दिसंबर को आए और जिसमें मरीज को ओमाइक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया था। छह दिन बाद 31 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इस मौत को ओमाइक्रोन मौत के रूप में गिना जाएगा। राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भी इसकी पुष्टि ओमाइक्रोन की मौत के रूप में की है।
भारत में ओमीक्रोन के मामले
अब तक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में ओमाइक्रोन के 2,135 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 653 मामले हैं, इसके बाद दिल्ली में 464 मामले हैं।
कोरोना मामलों में जबरदस्त बढोत्तरी
भारत में पिछले 24 घंटों में 58,097 नये कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जो कल के 37,379 मामलों की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक है। यह संख्या चार दिन पहले आये मामलों से चार गुणा अधिक है। इसके साथ देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.60 प्रतिशत रही है और दैनिक सकारात्मकता दर 4.18 प्रतिशत है।
15-18 आयु वर्ग के लोगों को अभी टीका लगाया जा रहा है। भारत में वैक्सीन की 147 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, जो COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।