जयपुर। देश में कोरोना के वायरस के नये वेरिएंट ओमीक्रोन के केस लगातार बढ़ते जा रहे है। केंद्रीय परिवार और स्वास्थ्य मामलों के मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत के ओमाइक्रोन मामले बढ़कर 1,431 हो गए। सरकार ने कहा कि तेजी से फैलने वाला वायरस संस्करण देश भर के 23 राज्यों में फैल गया है।
वहीं, देश में कोराना की केस भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 22,775 नए कोविड -19 मामले सामने आये जो कि पिछले 275 दिनों के बाद सबसे अधिक केस हैं। भारत में एक कुल कोराना केस की संख्या 3,48,61,579 पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को रिपोर्ट की गई तुलना में शनिवार का कोविड -19 टैली 35.9 प्रतिशत अधिक था। इससे पहले 3 अक्टूबर को भारत में 22,842 मामले सामने आए थे। उसके बाद, शनिवार को देश में 22,700 से अधिक मामले दर्ज किए गए।
इस बीच, पिछले 24 घंटों में 406 लोगों की मौत कोराना से हो चुकी है, जिससे मरने वालों की संख्या 4,81,486 हो गई है। सबसे ज्यादा मौत केरल (353) में हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 11 दैनिक मौतें हुईं।
फिलहाल सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्यों में महाराष्ट्र 8,067, पश्चिम बंगाल 3,451, केरल 2,676 मामले, दिल्ली में 1,796 मामले और तमिलनाडु में 1,155 शामिल हैं।
इन पांच राज्यों से 75.28 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं, जिसमें अकेले महाराष्ट्र 35.42 प्रतिशत नए मामलों के लिए जिम्मेदार है।
इस बीच, पिछले 24 घंटों में कुल 8,949 मरीजों के ठीक होने के बावजूद भारत की रिकवरी दर 98.32 प्रतिशत तक पहुंच गई।