जयपुर। भारत की स्टार शटलर और डबल ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का सफर इंडोनेशिया मास्टर्स उस वक्त खत्म हो गया जब उन्हें जापनी शटलर अकाने यामागुची ने हराया।
विश्व में तीसरी वरियता प्राप्त पीवी सिंधू को जापानी शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची ने सेमीफाइनल में 21—13, 21—9 से हरा दिया। यह खेल पूरी तहर से एकतरफा जापनी खिलाडी ने जीता। सिंधू इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पायीं, और अकाने यामागुची से सीधे गेम में हार गई।
सिंधु ने शुरूआत में जापानी शटलर के खिलाफ 12-7 से बढ़त बनाई थी लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं चली और जापानी खिलाडी ने शानदर वापसि करते हुए भारतीय शटलर का यह मैच मात्र 32 मिनट में ही हरा दिया। दूसरे गेम में, सिंधु ने कुछ समय के लिए बढ़त बना ली, इससे पहले कि यामागुची अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी हो गई और इस मुद्दे को अपने पक्ष में कर लिया।
Indonesia Masters में जापानी खिलाडी अकाने यामागुची अब चौथी वरीयता प्राप्त अब एन सेयॉन्ग और थाईलैंड के फिट्टायापोर्न चाईवान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे।
दूसरी तरफ इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में भारत की उम्मीदें किदांबी श्रीकांत पर टिकी हुई हैं। किदांबी अपना पुरुष एकल सेमीफाइनल मैच डेनमार्क के तीसरी वरीयता प्राप्त एंडर्स एंटोनसेन से खेलेंगे।