जयपुर। मामला इंदौर शहर का है जहां एक युवक ने अपनी पत्नि के दूर चलते सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया। पूरे मामले की जांच में अब पुलिस जुट गई है। जान देने से पहले जारी किये गये वीडियो की जांच पडताल में भी इंदौर पुलिस जुट गई है।
दरअसल, मृतक शैलेंद्र पिता बाबूलाल निवासी मालवीय नगर ने पहले वीडियो बनाया और फिर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने वीडियो अपनी पत्नी के लिए बनाया था या किसी और महिला के लिय। इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक युवक की पत्नी लंबे समय से उसे छोड़कर अपने मायके में रह रही थी। पति पत्नि के दो बच्चे हैं। मृतक युवक जो कि पति था अपने एक बच्चा के साथ रह रहा था और दूसरा बच्चा अपनी मां के पास रहता है। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र ने चूहा मारने की दवाई खाकर आत्महत्या की है। शैलेंद्र ने जब जहर खाया तो परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए एम वाय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस मामले की जानकारी अस्पताल द्वारा विजय नगर पुलिस को दी गई पुलिस ने मृतक शैलेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।