जयपुर। बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी Infinix अगले महिने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन Infinix Hot 11S होने वाला है। लॉन्च से पहले, कंपनी ने खुलासा किया है कि डिवाइस को दो रैम वेरिएंट में पेश किया जाएगा इसमें MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर भी दिया जायेगा।कंपनी ने फोन की कीमतों का भी खुलासा कर दिया है। आइये इस पर एक नजर डालते हैं।
Infinix Hot 11S: कीमत
Infinix Hot 11S को भारत में सितंबर के मध्य में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 4GB रैम / 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 9,999 रुपये और 6GB रैम / 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 10,999 रुपये होगी। फिलहाल कंपनी फोन के लॉन्च होने की कोई तारीख फिक्स नहीं की है।
Infinix Hot 11S के फीचर्स
एक लीक के अनुसार फोन में 6.82-इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1640×720 पिक्सल है। कंपनी ने पुष्टि की है कि आगामी Infinix Hot 11S MediaTek Helio G88 SoC से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉयड़ 11 ओएस पर काम करेगा। फोन में पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दिये जाने की उम्मीद है। अफवाह है कि डिवाइस में पीछे की तरफ एक डुअल-कैमरा सेटअप होगा जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी लेने के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। उरोक्त फीचर्स लीक पर आधारित हैं, कंपनी ने अभी इनकी पुष्टि नहीं की है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाईफाई, ब्लूटूथ v5.0, 4G, यूएसबी टाइप-सी, एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। डिवाइस का वजन लगभग 195 ग्राम होने की उम्मीद है।