जयपुर। सस्ते एवं बजट स्मार्टफोन बनाने के लिए लोकप्रिय कंपनी इंफिनिक्स अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix 12 pro आज बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। इच्छुक ग्राहक इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकते हैं। आइए हम आपको यहां पर स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट एवं इसकी कीमत की जानकारी देते हैं।
Infinix hot 12 pro की कीमत एवं ऑफर्स
Infinix hot 12 pro स्मार्टफोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 8GB रैम एवं 128 जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत ₹11999 है। वहीं, इसके दूसरे वेरिएंट 6GB रैम एवं 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹10999 है। इस स्मार्टफोन की सेल 8 अगस्त को फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी।
सेल के दौरान फोन पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो कंपनी फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए 5 पर्सेंट कैशबैक दे रही है। फोन के टॉप वैरियंट को एक्सचेंज ऑफर में ₹11250 तक खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक इस फोन को ₹416 प्रति माह की EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Infinix hot 12 Pro के स्पेसिफिकेशंस एंड फीचर
Infinix hot 12 Pro के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.6 inch का एचडी प्लस डिस्पले दिया गया हुआ है जिसका रिफ्रेश रेट 90hz है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Unisoc टी 616 प्रोसेसर दिया गया है जिसे अधिकतम 8GB रैम एवं 128GB स्टूडेंट के साथ जोड़ा गया है।
फोटोग्राफी की बात करें तो, फोन में पीछे की तरफ डुएल कैमरा सेटअप है। जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का एवं एक डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो, फोन में पावर देने के लिए कंपनी ने 5000mh की दमदार बैटरी जोड़ी है। कनेक्टिविटी के लिए, हेडफोन जैक, ब्लूटूथ, वाईफाई, ड्यूल सिम स्लॉट मौजूद है।