बड़ी डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ Infinix Hot 12 भारत में इस दिन होगा लॉन्च

जयपुर। Infinix ने हाल ही में भारत में Hot 12 Pro स्मार्टफोन को भारत में लांच किया था। कम्पनी अब Infinix Hot 12 को भारत में पेश करने जा रही है। यह फ़ोन भारत में 17 अगस्त को लांच कर दिया जायेगा। आइये इस फ़ोन के बारे मई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ आपको देते हैं।

Infinix Hot 12 India लॉन्च की तारीख, कीमत और रंग
Infinix ने अपने Youtube चैनल पर Infinix Hot 12 की रिलीज की तारीख का खुलासा किया है। स्मार्टफोन 17 अगस्त को भारत में यह फ़ोन फ्लिपकार्ट पर विशेष रूप से उपलब्ध होगा। हालाँकि अभी इस फ़ोन की कीमतों के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है फ़ोन को दस हज़ार रुपये के सेगमेंट में रखा जायेगा।

Infinix Hot 12 के संभावित फीचर्स
ब्रांड द्वारा साझा किया गया टीज़र वीडियो के अनुसार Infinix Hot 12 में HD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.82-इंच डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें 180Hz टच सैंपलिंग दर भी अधिक होगी।

कैमरों की बात करें तो इसमें एफ / 1.6 के एपर्चर के साथ पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राथमिक लेंस के साथ आएगा। इसमें दो और सेंसर लगे होंगे। प्रोसेसर के बारे में फिलहाल जानकारी मौजूद नहीं है। बैटरी के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

Infinix hot 12 Pro के स्पेसिफिकेशंस एंड फीचर
Infinix hot 12 Pro के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.6 inch का एचडी प्लस डिस्पले दिया गया हुआ है जिसका रिफ्रेश रेट 90hz है। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Unisoc टी 616 प्रोसेसर दिया गया है जिसे अधिकतम 8GB रैम एवं 128GB स्टूडेंट के साथ जोड़ा गया है।
फोटोग्राफी की बात करें तो, फोन में पीछे की तरफ डुएल कैमरा सेटअप है। जिसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का एवं एक डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो, फोन में पावर देने के लिए कंपनी ने 5000mh की दमदार बैटरी जोड़ी है। कनेक्टिविटी के लिए, हेडफोन जैक, ब्लूटूथ, वाईफाई, ड्यूल सिम स्लॉट मौजूद है।