Infinix Hot 30i Google Play कंसोल पर नजर आया, प्रोसेसर की मिली जानकारी
जयपुर। किफायती स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Infinix एक और किफायती स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन Infinix Hot 30i होने वाला है। यह फोन भारत में 27 मार्च को Infinix Hot सीरीज़ के नवीनतम स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जायेगा। आगामी स्मार्टफोन, जो पिछले साल के Infinix Hot 20i का स्थान लेगा, चीनी स्मार्टफोन ब्रांड द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई आधिकारिक फर्स्ट लुका का तस्वीरों के माध्यम से भी टीज किया गया है। अब, इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले, आगामी एंट्री-लेवल Infinix Hot 30i को कथित तौर पर Google Play कंसोल पर देखा गया है, जिससे कुछ प्रमुख स्पेशिफिकेशंस का भी पता चलता है।
PriceBaba की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Infinix X6999 मॉडल नंबर वाला एक Infinix स्मार्टफोन Google Play कंसोल पर देखा गया है। माना जा रहा है कि यह हैंडसेट आधिकारिक तौर पर घोषित Infinix Hot 30i है, जो पिछले साल के Infinix Hot 20i का उत्तराधिकारी है।
आगामी एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को चीनी स्मार्टफोन निर्माता द्वारा भारत में 27 मार्च को लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि की गई, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 16GB रैम तक है। स्मार्टफोन को तीन रंग विकल्पों- डायमंड व्हाइट, ग्लेशियर ब्लू और मिरर ब्लैक में ग्लास जैसी फिनिश के साथ उपलब्ध कराए जाने की भी पुष्टि की गई है। तस्वीरों के मुताबिक इस फोन में डूअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
Google Play कंसोल लिस्टिंग से पता चलाा कि स्मार्टफोन में यूनिसोक T606 SoC दिया जा सकता है। इसमें एक 12nm प्रोसेस पर निर्मित एक ऑक्टा-कोर चिप है, जिसमें दो Cortex-A75 और छह Cortex-A55 कोर शामिल हैं, जो माली-G57 MP1 के साथ युग्मित हैं।
Infinix Hot 30i Google Play कंसोल लिस्टिंग 4GB रैम के साथ एक संस्करण का सुझाव देती है, जो Android 12 OS पर चलता है। हालाँकि, कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि स्मार्टफोन 16GB तक रैम पैक करेगा।