जयपुर। Infinix ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन Smart 6 लॉन्च कर दिया है। इस फज्ञेन की कीमत मात्र 7,499 रूपये है। यह एकमात्र 2 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन 6 मई से सेल के लिए उपलब्ध होगा। आइये इस फोन के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं। Infinix Smart 6 का मुकाबला Redmi 9A, Realme C20 और Jio Next जैसे फोन को टक्कर देने वाला है।
Infinix Smart 6 कीमत और उपलब्धता
Infinix Smart 6 सिंगल वेरिएंट में आता है। डिवाइस की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है लेकिन केवल 2GB रैम मिलती है। डिवाइस को पहले ही फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया जा चुका है। यह डिवाइस 6 मई से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। ऑफर की बात करें तो खरीदार कोटक क्रेडिट कार्ड पर ₹1250 तक 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। वे आरबीएल क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ₹1250 तक 10 प्रतिशत की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड यूजर्स को 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है।
इनफिनिक्स स्मार्ट 6 के फीचर्स
फोन में 6.6-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। Infinix का यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन दोनों को सपोर्ट करता है। फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल पर पोजिशन किया गया है। स्मार्टफोन में 2GB तक LPDDR4X रैम मिलेगी। उपयोगकर्ता 2GB स्मार्टफोन मेमोरी को वर्चुअल रैम के रूप में समर्पित करके इसका विस्तार कर सकता है।
फोन में डुअल कैमरा लेंस मिलता है। प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का सेकण्डरी कैमरा 0.8-मेगापिक्सल का है। Infinix Smart 6 Android 11 (गो एडिशन) पर काम करता है। फोन में Mediatek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी पैक है लेकिन इसमें फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट की कमी है।