जयपुर। बजट स्मार्टफोन बनाने के लिए लोकप्रिय कंपनी Infinix ने आज भारत में एक और नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हाल ही में लॉन्च किया गया Infinix Hot 11 2022, Infinix Hot 11 और Infinix Hot 11s का उत्तराधिकारी है, जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। कंपनी का यह फोन Redmi 9 Prime, Realme Narzo 30A और Samsung Galaxy M12 जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देने वाला है।
Infinix Hot 11 2022 कीमत और उपलब्धता
जहां तक कीमत का सवाल है, Infinix Hot 11 2022 भारत में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। यह फ्लिपकार्ट के माध्यम से 22 अप्रैल से पोलर ब्लैक, सनसेट गोल्ड और ऑरोरा ग्रीन कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए जाएगा।
Infinix Hot 11 2022 के फीचर्स
Infinix Hot 11 2022 में FHD + रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में UniSoc T610 प्रोसेसर से लैस है जो 1.82 GHz तक की स्पीड क्लॉक करता है। यह प्रोसेसर 4GB रैम और 64GB स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा गया है। साथा ही यह Google की Android 11-आधारित XOS पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो Infinix ने इस फोन में 13MP AI डुअल रियर कैमरा के साथ 2MP के सेकेंडरी लेंस और एक समर्पित LED फ्लैश के जोड़ा है। कैमरा में एचडीआर, बर्स्ट मोड, टाइम-लैप्स और स्लो मोशन जैसे फीचर्स मौजूद हैं। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक समय, छह घंटे का गेमिंग समय या 22 घंटे का 4G टॉक-टाइम देने में सक्षम है। डिवाइस 10W चार्जर के साथ आता है।