Infinix ने भारत में लॉन्च किये दो नये सस्ते स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स


जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता इंफिनिक्स ने शुक्रवार को भारत में मार्वल स्टूडियोज के सहयोग से दो नए नोट 12 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च किये है जिसमें 'इनफिनिक्स नोट 12 टर्बो' और वैनिला 'इनफिनिक्स नोट 12' शामिल हैं। Infinix Note 12 सीरीज के दोनों डिवाइस की भारत में कीमत 15,000 रुपये से कम है और ये MediaTek Helio प्रोसेसर से लैस हैं।

Infinix Note 12, Infinix Note 12 Turbo की कीमत और भारत में उपलब्धता
Infinix Note 12 (4+ 64 जीबी) की कीमत 11999 रुपये होगी वहीं, (6 + 128 जीबी) की कीमत 12,999 रुपये होगी।Infinix Note 12 Turbo (8 + 128 जीबी) की कीमत 14,999 रुपये है।

इंफिनिक्स नोट 12 स्पेसिफिकेशन
Infinix Note 12 में 6.7 इंच का फुल HD+ 60Hz AMOLED पैनल है जो 1080 x 2400 रेजोल्यूशन की पेशकश करता है। यह स्मार्टफोन Mediatek Helio G88 प्रोसेसर के साथ आता है। यह 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। हालांकि, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से और बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर के मामले में, स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 आउट ऑफ द बॉक्स काम करेगा। Infinix स्मार्टफोन में 50MP का मुख्य लेंस, 2MP का डेप्थ लेंस और AI लेंस है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी स्नैपर है।
इनफिनिक्स नोट 12 टर्बो स्पेसिफिकेशन
Infinix Note 12 Turbo में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन है जो 1080 x 2400 फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन पेश करती है। हुड के तहत, फोन एक Mediatek Helio G96 अल्ट्रा गेमिंग प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसमें 8GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज है।
स्मार्टफोन 50MP मुख्य लेंस + 2 MP डेप्थ लेंस + AI लेंस के साथ आता है, जबकि एक 16MP सेल्फी शूटर भी है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।