5000mAh की बैटरी के साथ Infinix Note 11 सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता Infinix ने भारत में अपनी नई इनफिनिक्स Note 11 Series को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में Infinix Note 11 और Infinix Note 11S लॉन्च किये गये हैं। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी है।
Infinix नोट 11 की कीमत
कंपनी ने Infinix Note 11 को 11999 रुपये में लॉन्च किया है। और Infinix Note 11S की कीमत 12999 रुपये से शुरू होती है। इसका टॉप वेरिएंट 14999 रुपये में लॉन्च किया गया है। Infinix Note 11 फोन 23 दिसंबर से Flipkart पर और Note 11S डिवाइस 20 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Infinix Note 11 के स्पेसिफिकेशन
Infinix Note 11 में 1080×2400 पिक्सल के साथ 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है और इसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है। फोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित एक्सओएस 10.0 पर चलता है। फोन के बैक में 50MP का प्राइमरी, 2MP का डेप्थ और एक AI लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा है।

Infinix Note 11S स्पेसिफिकेशन्स
Infinix Note 11S MediaTek Helio G96 चिपसेट के साथ आता है जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज, 120Hz डिस्प्ले के साथ 6.95-इंच IPS LCD, 180Hz टच, सेल्फी स्नैपर के लिए पंच-होल कटआउट और ट्रिपल कैमरा सेटअप है। पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर है।