5G सपोर्ट के साथ Infinix Note 12 सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जयरपुर। बजट स्मार्टफोन बनाने वाली लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता Infinix ने आज भारत में दो नये 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिये हैं। ये फोन Infinix Note 12 सीरीज के तहत लॉन्च किये गये हैं जिसमें Infinix Note 12 5G और Infinix Note 12 Pro 5 शामिल हैं।

Infinix Note 12 Pro 5G, Infinix Note 12 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Infinix Note 12 Pro 5G की कीमत 17,999 रुपये है जबकि Infinix Note 12 5G की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। ये दोनों फोन भारत में फ्लिपकार्ट पर 14 जुलाई से उपलब्ध होंगे। Infinix Note 12 5G सीरीज पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके ग्राकह 1,000 रुपये और 1500 रूपये की छूट पा सकते हैं।

Infinix Note 12 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस
Infinix Note 12 Pro 5G में 6.7-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल, 180Hz टच सैंपलिंग रेश्यो है। फोन में 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 810 5G प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 8GB LPDDR4x रैम, 13GB डायनेमिक रैम और 128GB UFS2.2 स्टोरेज स्पेस के साथ जोडा गया है।

कैमरे की बात करें तो Infinix Note 12 Pro 5G क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ 108MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसमें DTS सराउंड साउंड के साथ डुअल स्पीकर भी हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी 33W टाइप-सी फास्ट चार्जर के साथ दी गई है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह फोन को एक घंटे 30 मिनट में पूरी तरह चार्ज कर सकता है।

Infinix Note 12 5G स्पेसिफिकेशंस
दूसरी ओर, Infinix Note 12 5G में 6.7 इंच का फुल HD + AMOLED डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल, 180Hz टच सैंपलिंग अनुपात, 700 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। यह 6nm मीडियाटेक डाइमेंशन 810 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो मीडियाटेक के हाइपरइंजिन 2.0 के साथ है जो 6GB LPDDR4x रैम, 9GB डायनेमिक रैम और 64GB UFS2.2 स्टोरेज स्पेस के साथ है।

कैमरे के मोर्चे पर, इसमें क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें DTS सराउंड साउंड के साथ डुअल स्पीकर भी हैं। बैटरी की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी 33W टाइप-सी फास्ट चार्जर तकनीक के साथ दी गई है।