जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता इनफिनिक्स ने भारत में आज एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन इनफिनिक्स स्मार्ट 6 प्लस है जिसकी भारत में कीमत 7,499 रुपये है। कंपनी ने इनफिनिक्स स्मार्ट 6 प्लस को 6.82.इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। एवं इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। आइये इस फोन के फीचर्स और उपलब्धता की जानकारी विस्तार से देते हैं।
इनफिनिक्स स्मार्ट 6 प्लस के फीचर्स
जहां तक कीमत का सवाल है, नया लॉन्च किया गया इनफिनिक्स स्मार्ट 6 प्लस स्मार्टफोन 3जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज स्पेस के साथ सिंगल वेरिएंट में आता है। यह भारत में ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। इनफिनिक्स ने ं अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से खुलासा किया है कि इनफिनिक्स स्मार्ट 6 प्लस भारत में 3 अगस्तए 2022 से बिक्री के लिए जाएगा।
लॉन्च ऑफ़र की बात करें तो कंपनी एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 750 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अतिरिक्त जो खरीदार एसबीआई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ईएमआई लेनदेन का विकल्प चुनते हैं उन्हें 1,500 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्डधारकों को पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
इनफिनिक्स स्मार्ट 6 प्लस स्पेसिफिकेशंस
इनफिनिक्स स्मार्ट 6 प्लस में 6.82.इंच का़ डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें ड्रॉप.नॉच मौजूद है। इसमें फ्लो पैटर्न के साथ यूनीबॉडी मिरर स्टाइल है और इसका वजन सिर्फ 202 ग्राम है।
प्रोसेसर की बात करें तो फोन में ऑक्टा.कोर मीडियाटेक हीलियो जी 25 प्रोसेसर दिया गया है जो 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ जोडा गया है। माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके फोन की मेमोरी को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्लस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आगे की तरफ इसमें 5 एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं फोन में 5,000 एमएच की बैटरी है।