लॉन्च से पहले Infinix Zero 5G प्रमुख फीचर्स और डिज़ाइन सामने आये, जानें पूरा विवरण

जयपुर। बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए लोकप्रिय कंपनी Infinix के आगामी स्मार्टफोन Infinix Zero 5G के प्रमुख फीचर्स और डिजाइन लान्च से पहले सामने आ गये हैं। Infinix Zero 5G को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट कर दिया गया है। Infinix का यह पहला 5जी स्मार्टफोन होगा।

Infinix Zero 5G की डिजाइन
रिपोर्ट के अनुसार फोन में यूनी-कर्व डिजाइन दिया जा सकता है। इस फोन में पंच-होल डिस्प्ले के साथ डिवाइस के पिछले हिस्से को चमकदार लुक मिलेगा। Infinix Zero 5G स्मार्टफोन में बेज़ल-लेस डिस्प्ले के साथ पंच होल नॉच कटआउट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश दिया जाएगा। इस फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन के बायीं तरफ वॉल्यूम बटन और दायीं तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला पावर बटन दिया जा सकता है।

Infinix Zero 5G के संभावित फीचर्स
Infinix Zero 5G में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिज्यूलॉशन 1080×2460 पिक्सल होने की संभावना हैं। फोन में Mediatek डाइमेंशन 900 प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसे 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जायेगा। फोन में पावर देने के लिए 33W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाई फाई, जीपीएस, 3.5 एमएम के हैडफोन जैक जैसे कई विकल्प मौजूद होंगे।
फोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी हैं। उम्मीद हैं कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट का खुलासा करेगी।