जयपुर। Infinix अपना पहला 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च की डेट और समय की घोषणा कर दी है। Infinix Zero 5G भारत में 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च कर दिया जायेगा। कंपनी फ्लिपकार्ट के माध्यम से स्मार्टफोन की प्रमुख विशेषताओं का खुलासा करते हुए एक टीज़र जारी किया है। वहीं, Infinix India के सीईओ अनीश कपूर ने पहले ही ट्विटर के माध्यम से फोन के डिज़ाइन को टीज़ किया है।
Infinix Zero 5G: भारत में संभावित कीमत
फिलहाल कंपनी की तरफ से कीमत को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी हैं लेकिन इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार के दौरान सीईओ अनीश कपूर खुलासा किया कि Infinix Zero 5G स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।
Infinix Zero 5G: स्पेसिफिकेशंस
पिछले लीक के मुताबिक Infinix Zero 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिये जाने की संभावना है। डिस्पले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 900 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया जायेगा जिसे UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। यह 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। यह डिवाइस Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। फोन में पावर देने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जायेगी।
फ्लिपकार्ट के मुताबिक Infinix Zero 5G में डिवाइस में पीछे की तरफ 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। वहीं सामने की तरफ एक होल पंच डिस्प्ले दिया जायेगा जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। यह डिवाइस 3.5 मिमी हेडफोन जैक के साथ भी आएगा और इसमें ओप्पो फाइंड एक्स3 प्रो जैसा लुक होगा। यह 13 5G बैंड के लिए सपोर्ट के साथ आएगा।