जयपुर। आयकर विभाग के नये ई फाइलिंग पोर्टल में तकनीकी खराबी के चलते आयकरदाताओं को आयकर रिर्टन भरने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आयकर विभाग के लिए नये ई फाइलिंग पोर्टल को भारत की नामी टेक्नोलॉजी कंपनी इन्फोसिस ने बनाया है। अत: इस समस्या का ठीक करने और पोर्टल को दुरूस्त करने के लिए आज वित्त मंत्रालय ने इन्फोसिस के एमडी एवं सीईओ सलिल पारेख को समन जारी किया है।
मंत्रालय ने यह जानने के लिए उनको बुलाया कि लगभग ढाई महिने बीत जाने के बाद भी पोर्ट सही काम क्यों नहीं कर रहा है। 21 अगस्त 2021 से इनकम टैक्स की नई ईफाइलिंगपोर्टल इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए उपलब्ध ही नहीं है।
बड़े कर दाताओं ने किये ई मेल
ई फाइलिंग पोर्टल में गड़बडी के चलते देश के नामी आयकर दाताओं सहित 700 से अधिक ई मेल इस मामले के अब तक वित मंत्रालय को मिल चुके हैं। सरकार को भेजी गई इस शिकायत में टैक्स प्रोफेशनल, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) और टैक्सपेयर जैसे बड़े करदाता शामिल हैं।
लगातार शिकायतें मिलने के बाद मंत्रालय ने सीईओ को समन भेजा और तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द ठीक करने के आदेश दिये। वहीं वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने भी इस बात को स्वीकारा कि ई फाइलिंग पोर्टल में तकनीकी खामी के कारण करदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वित्त मंत्री ने समस्या को जल्दी ही दूर करने का आश्वासन दिया है। और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पोर्टल को ठीक कर दिया जायेगा।