कोटा मंडल के सेवानिवृत एवं मृतक रेल कर्मचारियों की जमा राशि के भुगतान हेतु अभिनव पहल

कोटा मंडल के सेवानिवृत एवं मृतक रेल कर्मचारियों की जमा राशि के भुगतान हेतु अभिनव पहल

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 21 सितम्बर,
कोटा मंडल से सेवानिवृत रेल कर्मचारियों और मृतक रेल कर्मचारियों जिनका विभिन्न कारणों से राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है ऐसे सेवानिवृत रेल कर्मचारी तथा मृतक रेल कर्मचारियों की राशि के शीघ्र भुगतान हेतु वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुप्रकाश द्वारा विशेष पहल की गई है जिसके अन्तर्गत सत्र 2004 -2005 से 2019 -2020 तक की अवधि के सभी इस प्रकार के मामलों के निपटारा के लिए निपटारा अनुभाग को निर्देशित किया गया है ।
उक्त अवधि के इस तरह के मामलों से संबंधित सेवानिवृत रेल कर्मचारी और मृतक रेल कर्मचारियों के आश्रित / पात्र सदस्य 15 कार्य-दिवस के भीतर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के निपटारा अनुभाग में संपर्क करें जिससे मंडल द्वारा भुगतान से संबंधित कार्यवाही की जा सके ।