जिला कारागृह का किया निरीक्षण

बूंदी, 11 जनवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमन गुप्ता द्वारा आज गुरुवार को जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमन गुप्ता ने बताया कि जिला कारागृह में विधिक सेवा क्लिनिक, सी.सी.टी.वी.  विंग,  टेलीफोन कक्ष, बैरक,  रसोईघर, मुलाकात कक्ष, डिस्पेंसरी, स्नानघर, शौचालय, पानी की व्यवस्था, मनोरंजन के साधनों तथा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जेल में उपलब्ध संसाधनों का भी अवलोकन किया गया।

साथ ही एक-एक विचाराधीन बन्दीगण से मुलाकात कर उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होने बताया कि इस अवसर पर उप अधीक्षक जिला कारागृह निरंजन शर्मा जेलर जिला कारागृह अजीत सिंह उपस्थित रहे।