इंस्टाग्राम ने पेश किया रीमिक्स फोटोज, रील टेम्प्लेट्स जैसे आकर्षक फीचर्स, जानें पूरा विवरण

जयपुर। इंस्टाग्राम ने रील्स क्रिएटर्स और अन्य यूजर्स के लिए कई सारी सुविधाएं अपने प्लेटफॉर्म में जोडी हैं जिसनें रीमिक्स फोटोज, रील टेम्पलेट्स, पिक्चर-इन-पिक्चर रिएक्शन व्यू आदि शामिल हैं। इंस्टाग्राम अब उपयोगकर्ताओं को नई रीमिक्सिंग सुविधाओं की मदद से प्लेटफॉर्म पर दूसरों के साथ कोलाब्रेट करना की अनुमति देगा। इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने ट्विटर का सहारा लेते हुए ये सभी घोषणाएं की हैं। साथ ही मोसेरी ने बताया कि अगर इंस्टाग्राम पर 15 मिनट से कम की कोई वीडियो होगी तो इसे रील्स के रूप में शेयर किया जायेगा।

"रीमिक्स फोटोज" फीचर
इंस्टाग्राम जल्द ही एक "रीमिक्स फोटोज" फीचर पेश करेगा जिससे यूजर्स अलग अलग फोटोज को मिक्स कर सकते हैं। उपयोगकर्ता इन तस्वीरों को रीमिक्स करने के लिए अलग-अलग लेआउट से भी चुन सकेंगे, जिसमें ग्रीन स्क्रीन, हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल स्प्लिट-स्क्रीन शामिल हैं। वे मौजूदा रीलों में अपनी खुद की वीडियो कमेंट्री जोड़ने के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर रिएक्शन व्यू का विकल्प भी चुन सकते हैं।

रील्स टेम्पलेट

इंस्टाग्राम अब रील्स के लिए नए टेम्प्लेट लेकर आया है जहां यूजर्स को सिर्फ रील्स टैब में कैमरे पर टैप करके फोटो या वीडियो क्लिप अपलोड करने होते हैं। साथ ही यूजर्स एक साथ फ्रंट और बैक कैमरे से भी रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसे डुअल फीचर कहा जाता है जो बैक कैमरा से वीडियो शूट करते समय क्रिएटर्स को अपनी प्रतिक्रिया साझा करने में मदद करेगा।