दुर्गा माता मूर्ति की स्थापना, यज्ञ में दी आहुतियां, भंडारे में भक्तों ने ली प्रसादी

शाहपुरा न्यूज - उपखंड के देवकाहरमाडा ग्राम स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद मां दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को बुनकर समाज की ओर से मां दुर्गा की मूर्ति समारोहपूर्वक स्थापित की गई। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार से प्रतिमा को मूर्ति को सिंहासन पर स्थापना करवाई गई व दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसादी पाई। प्रातः काल से हवन में समाजबंधुओ सहित अनेक लोगों ने आहुतियां दी। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे का त्याग कर जीवन का परमात्मा के कार्यों में लगाना चाहिए। इस मौके पर बुनकर समाज द्वारा मंदिर में कलश स्थापना, ध्वज चढ़ाना, आरती, महाप्रसादी सहित कई कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में देवकाहरमाडा, लखेर, बीलपुर, चितांणु, बिदारा सहित कई गांवों के बुनकर समाज बंधुओं ने हिस्सा लिया।