प्रमोद जैन भाया, उर्मिला जैन, यष जैन का सघन जनसम्पर्क

मैंने सेवा को ही जीवन का कर्म और धर्म माना- प्रमोद भाया
विकास कार्यो में नही रखी कोई कोर कसर- उर्मिला भाया


बारां 09 नवम्बर। विधानसभा क्षेत्र अन्ता से कांग्रेस प्रत्याक्षी प्रमोद जैन भाया द्वारा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से निरन्तर गांव-गांव जाकर जनसम्पर्क किया जा रहा है। श्रीमती उर्मिला जैन भाया एवं यष जैन भाया द्वारा प्रमोद जैन भाया के चुनाव प्रचार-प्रसार की कमान संभाल रखी है तथा रोजाना अनेकों गांवों में जाकर मतदाताओं से प्रमोद भाया के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने की अपील की जा रही है।

   
ब्लॉक अध्यक्ष सिद्वार्थ नागर, ओम सुमन मिर्जापुर एवं रामस्वरूप बैरवा ने जानकारी बताया कि प्रमोद जैन भाया, उर्मिला भाया एवं यष जैन भाया के गांवों में जनसम्पर्क हेतु पहुंचने पर मतदाताओं एवं ग्रामीणों द्वारा उनका आतिषबाजी, फूलमालाओं, साफाबंदी, शॉल, श्रीफल एवं नारियल, फलों से तोलकर आत्मीय स्वागत सम्मान किया जा रहा है। भायाजी को क्षेत्र मंें भारी जन समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण बुजुर्ग महिला-पुरूषों द्वारा चुनाव में विजय होने का शुभाषीष भाया परिवारजनों को जनसम्पर्क के दौरान दिया जा रहा है।
   
आज प्रमोद जैन भाया द्वारा अपने समर्थकों के साथ मजरावता, जाटखेडा, तेजगढ, रीठोद, सायगढ, भैरूपुरा, कांकरा, कोटडीसूण्डा, उल्थी, बेवडिया, भोज्याहेडी, कराडिया, केकाखेडी, बलवनखेडी गांवों मतदाताओं से जनसम्पर्क किया। इस दौरान प्रमोद भाया ने कहा कि बारां जिला मेरा जन्म स्थान है और बारां अन्ता मेरी कर्मस्थली है। आप सभी के बीच में से बड़ा होकर यहीं से सबकुछ सीखकर मेरे माता-पिता के संस्कारों व आपके आशीर्वाद से मैंने सेवा को ही मेरे जीवन का कर्म माना और सेवा को ही मेरा धर्म माना। मैनें राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर सार्वजनिक जीवन में स्वयं को समर्पित किया है और मैं अंतिम सांस तक सेवा कार्य करता रहूंगा।

उर्मिला जैन भाया द्वारा ग्राम उदपुरिया, पापडली, गोदावरी एवं सीसवाली कस्बे में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती भाया ने कहा कि आमजन की जो मूलभूत आवष्यकताएं-चिकित्सा, सडक, पानी, बिजली, सिंचाई, षिक्षा आदि होती है उन्हें कोरोना महामारी के बावजूद केवल ढाई साल की अवधि में ऐतिहासिक कार्य मुख्यमंत्री महोदय के आषीर्वाद से भायाजी द्वारा करवाए गए है। धार्मिक, सामाजिक एवं विकास के क्षेत्र में जो जो कार्य हुए है वह अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होनें कहा कि सामाजिक क्षेत्र में 2222 जोडों के सर्वधर्म निषुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसे आप लोगों के आषीर्वाद से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकार्ड में स्थान प्राप्त हुआ।

यष जैन भाया द्वारा आज मऊ, खानपुरिया, भटेडिया, काषीपुरा, बालून्दा, जनकपुर का टापरा, जारेला एवं रिझिंया गांवों में मतदाताओं से जनसम्पर्क किया गया तथा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार तथा भायाजी द्वारा करवाए गए विकास कार्यो की जानकारी आमजन को देते हुए आगामी 25 नवम्बर को भायाजी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की मतदाताओं से अपील की गई।

प्रमोद भाया, उर्मिला, यष जैन आज करेंगे ढाई दर्जन गांवों में जनसम्पर्क- विधानसभा चुनाव अंतर्गत 10 नवम्बर शुक्रवार को प्रमोद भाया, उर्मिला जैन तथा यष जैन भाया विधानसभा क्षेत्र अन्ता के ग्राम बटावदी, बून्दी, रसखेडा, बिजोरा, टारडा, डाबरी काकाजी, खजूरनाखुर्द, पलसावा, टारडीखेडा, बाडा हाला कुंआ, सोरखण्डखुर्द, सोरखण्डकलां, देवपुरा, पचेलकलां, पचेलखुर्द, काचरी, तामखेडा, मियाडा, रेबारपुरा, खेडी जागीर, चैनपुरिया, बमूलिया जागीर, बड़ां, मोलकी, आंखेडी, लिसाडी, बमूलिया माताजी, धाकडखेडी, दुगारी एवं ठीकरिया गांवों में पहुंचकर  मतदाताओं से जनसम्पर्क किया जाएगा।