पत्रकार सुमेर सिंह राव
झुंझनू। जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित टोडरमल पीजी महाविद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न प्रकार के योगासन करवाए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय सचिव पवन मिश्रा ने कहा कि योग करने से शारीरिक व मानसिक विकार दूर होते हैं। सचिव पवन मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करते रहने की सलाह दी। इस दौरान महाविद्यालय के व्याख्याता सुधांशु शर्मा ,नरेश कुमावत, प्रकाश चंद शर्मा, सुमित असवाल ,कासिम कुरेशी, राजेंद्र ढेनवाल आदि ने भी योगाभ्यास किया व योग पर अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ फुला राम कुमावत ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के योगासन, सूर्य नमस्कार ,अनुलोम प्रतिलोम आदि के बारे में जानकारी दी।