राजसमन्द। निर्मल ग्राम पंचायत पसुन्द में युवा सरपंच अयन जोशी ने बताया कि आराध्य प्रभु श्री राम अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में विराज मान होने जा रहे है जिसके उपलक्ष में गांव के वरिष्ट शंकर लाल पालीवाल एवं मोहन लाल पालीवाल के नेतृत्व में उपसरपंच गौरव जोशी, वार्ड पंच लोकेश भील व टाइगर टीम ने अगुआई करते हुए प्रभु श्री राम का गर्भ गृह का चित्र व पिले चावल आमंत्रण हेतु ग्रामवाशियो को वितरण कर 21 व 22 जनवरी को यह उत्सव भव्य दीपावली के त्योहार के रूप में मनाने हेतु आग्रह करते हुए प्रभु श्री राम के जयकारे लगाकर ग्रामवाशियो के साथ उत्साह मनाया ।