देशभर में समाज को पीले चावल देकर कर रहे है आमंत्रित

-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कोटा में समाज को पीले चावल देकर दिया आमंत्रण


-22 जनवरी को दीपावली की तरह मनाए महापर्व, शालिनी भटनागर

कोटा, 14 जनवरी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर राम भक्तों का उत्साह देशभर में चरम पर है कुछ ही दिनों के बाद रामलला बाल रूप में घर वापिस लौट रहे हैं. जिसको लेकर पूरे देश में इस वक्त जश्न, उल्लास, भक्ति का माहौल बना हुआ है. रामभक्त घर-घर जाकर लोगों को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण पत्र दे रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की  महिला शाखा  ने  समाज के लोगो को पीले चावल देकर आमंत्रण शुरू कर दिया है। रविवार को महासभा की और से कोटा में समाज लोगो के घर घर जाकर को पीले चावल देकर दिया आमंत्रण दिया गया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राष्ट्रीय महिला सचिव शालिनी भटनागर ने बताया कि देशवासियों के लिए यह गौरव का दिन हैं सैकड़ो सालों के बाद भगवान राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आयोजित होने जा रही है। हम रामभक्त घर -घर जाकर पीले चावल तो दे ही रहे हैं। कायस्थ समाज देश भर में लाखों की तादाद में निवास करता हैं। महासभा की और से देशभर में समाज के लोगो को पीले चावल देकर आमंत्रण दिया जा रहा हैं।

कोटा में चित्रगुप्त कॉलोनी के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले समाज के परिवारों को पीले चावल देकर आमंत्रण दिया जा रहा हैं और सभी से आवाह्न भी कर रहे है कि आप लोग सपरिवार अयोध्या में आकर प्रभु श्रीराम जी की कृपा प्राप्त करें। जो किसी कारणवश नहीं आ सकते हैं तो वो जिस जगह पर भी हों शाम के समय अपने घर के सामने दीपक जलाएं इस ऐतिहासिक दिन को उसी तरह मनाने की अपील की जा रही है जैसे सब लोग दिवाली के दिन दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाते हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला जिला अध्यक्ष अनिता माथुर ने बताया कि 21 जनवरी तक पीले चावल बांटने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा और कायस्थ समाज के साथ साथ अन्य समाजो के लोगो को भी आमंत्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर अर्चना सक्सेना सरिता सक्सेना कविता सक्सेना पूनम सक्सेना समेत महासभा के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।