जयपुर। दिग्गज ईकॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर आज से प्राइम मेंबर्स के लिए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आगाज हो चुका है। कल से यानि 3 अक्टूबर से इस सेल को आम यूजर्स के लिए खोल दिया जायेगा। सेल में सभी ब्रांडों के स्मार्टफोन पर भारी छूट दे रहा है। यहां हम आईफोन 11 के कीमत के बारे में बात करेंगे जो सस्ते दामों में मिल रहा है।
Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान iPhone 11 लॉन्च के बाद से अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। iPhone 11 को 38,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। बता दें कि इस मॉडल की वास्तविक कीमत 49990 रूपये है।
वहीं IPhone 11 के 128GB स्टोरेज मॉडल 43,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 54,990 रूपये है। iPhone 11 के टॉप-एंड मॉडल 59,999 रुपये में इस सेल के दौरान बेचा जा रहा है।
आईफोन 11 के फीचर्स
iPhone 11 में 6.1-इंच लिक्विड रेटिना IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 828 x 1792 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। यह iOS 13 पर काम करता है। जिसे iOS 14 में अपग्रेड किया जा सकता है। साथ ही, इसमें एक अच्छी Li-Ion 3110 mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है जिसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
रियर पर डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसमें 12 MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 12 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है।