जयपुर। दिग्गज टेक कंपनी एप्पल इन दिनों Iphone 13 सीरीज के उत्तराधिकारी आईफोन 14 (Iphone 14) सीरीज पर काम कर रही है। इस साल के अंत तक Iphone 14 सीरीज लाॅन्च की जा सकती है। लाॅन्च से पहले इस सीरीज के बारे में कई सारे लीक्स सामने आ चुके हैं जिन्होंने Iphone 14 सीरीज के संभावित डिजाइन, फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस के बारे में काफी हद तक जानकारी दी है। अब हाल ही एक और नया लीक सामने आया हैं जो फोन के संभावित कलर वेरिएंट्स के बारे में जानकारी देता है।
टिप्सटर Jioriku ने दावा किया है कि Iphone 14 को छह कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जायेगा और प्रो मॉडल पांच कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। उनमें से एक रंग पर्पल होगा। टिपस्टर ने बताया कि आईफोन 14 सीरीज ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल, रेड और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। और प्रो माॅडल की बात करें तो फोन में गोल्ड, ग्रेफाइट, ग्रीन, पर्पल और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
इसके अलावा टिपस्टर अन्य संभावित फीचर्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि Iphone 14 सीरीज 30W वायर्ड चार्जिंग के साथ आएगी। प्रोसेसर की बात करें तो Iphone 14 सीरीज में 16 बायोनिक बायोनिक चिप मौजूद होगी। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इस सीरीज में हीट को प्रबंधन करने वाली प्रणामी का इस्तेमाल किया जायेगा। साथ ही इमें Always on display मौजूद रहने की संभावना है।
हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 14 की कीमत 799 डॉलर ;लगभग 63,200 रुपय से शुरू होने की उम्मीद है । वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि इस साल सिंतबर में Iphone 14 सीरीज को लाॅन्च किये जाने की पूरी संभावना है।