iPhone युजर्स को कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइस की आ रही है परेशानी, तो बदल दें ये सैंटिंग
जयपुर। कॉलिंग के दौरान अगर बैकग्रांउड में अवांछित शोर आ रहा है तो एक स्मार्टफोन यूजर होने के नाते परेशान होना लाजमी है। अगर स्मार्टफोन में ही ऐसी समस्या हो रही है जो फिर स्मार्टफोन किस काम का। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस समस्या का समाधान नहीं है। बिल्कुल, स्मार्टफोन अगर है तो जरूर उसके पास इस समस्या का भी समाधान है। बस देरी है तो कुछ सेंटिग्स बदलने की। अगर आप आईफोन यूजर हैं और इस समस्या के निजात चाहते हैं तो इस ट्रिक को जरूर अपनाये जो हम नीचे बताने जा रहे हैं।
अगर आप भी आईफोन का इस्तेमाल करते हैं तो कॉलिंग के लिए एक सेटिंग को एनेबल कर सकते हैं। दरअसल हम यहां, आईओएस के वॉइस आइसोलेशन फीचर की बात कर रहे हैं।
ऐसे काम करता है ये फीचर
दरअसल, इसी साल एपल ने अपने यूजर्स एक नया अपडेट जारी किया है जिसका बिल्ड नंबर iOS 16.4 है। इस फीचर की मदद से यूजर सेल्यूलर कॉल्स में बैकग्राउंट के शोर को पूरी तरह से खत्म कर सकता है। वॉइस आईसोलेशन फीचर ठीक नॉइस कैंसेलेशन फीचर की तरह काम करता है। जिस तरह किसी ब्रांडेड ईयरबड्स में एएनसी ( Active Noise Cancellation) फीचर काम करता है ठीक इसी तरह वॉइस आईसोलेशन फीचर भी काम करता है।
ऐसे करें सेटिंग में बदलाव
वॉइस आईसोलेशन फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आईफोन यूजर को पहले किसी दूसरे यूजर को कॉल करने की जरूरत होगी।
कॉलिंग के दौरान फोन स्क्रीन पर टॉप राइट कॉर्नर से कंट्रोल सेंटर को नीचे ड्रैग करना होगा।
अब माइक मोड बटन पर टैप करना होगा।
बटन पर टैप करने के साथ ही माइक मोड सेटिंग ओपन होगी, यहां वॉइस आईसोलेशन फीचर को देखा जा सकेगा।
वॉइस आईसोलेशन ऑप्शन पर क्लिक करने के साथ ही फीचर एनेबल हो जाएगा।