iQoo 12 Pro में मौजूद होगी 5,100mAh की बैटरी, नई रिपोर्ट से मिली अन्य प्रमुख जानकारियां
जयपुर। iQoo 12 Pro स्मार्टफोन जिसे कंपनी पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। इस फोन की खास बात यह थी इसमें 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद था। और इतनी फास्ट चार्जिंग देने वाला iQoo पहल ब्रांड बना था। अब कंपनी ने इस अपने इस फोन से फास्ट चार्जिंग को हटाने का फैसला लिया है। अब खबर आ रही है कि कंपनी आगामी iQoo 12 Pro को केवल 120W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ लॉन्च कर सकती है। कंपनी फास्ट चार्जिंग के बजाय अधिक बैटरी क्षमता पर काम कर रही है। कहा जाता है कि कंपनी इसके बजाय 120W या 100W फास्ट चार्जिंग स्पीड वाले स्मार्टफोन बनाने पर काम कर रही है, साथ ही स्मार्टफोन्स को 6,000mAh तक की बैटरी के साथ पेश करनी की तैयारी कर रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि iQoo 10 Pro और iQoo 11 Pro दोनों में 200W फास्ट चार्जिंग स्पीड है, वहीं, आगामी iQoo 12 Pro और iQoo 12 में कथित तौर पर 120W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, प्रो संस्करण पर 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा। हालिया लीक के अनुसार, iQOO 12 में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है, जबकि प्रो संस्करण में 5,100mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक iQoo 12 सीरीज़ को 7 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। पिछली रिपोर्टों में आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और रंग विकल्पों का सुझाव दिया गया है। कहा जाता है कि दोनों हैंडसेट काले, लाल और सफेद रंग विकल्पों में लॉन्च होंगे।