Snapdragon 888+ SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगी iQoo 8 सीरीज, जानें संभावित फीचर्स

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता iQoo ने अपने iQoo 7 की उत्तराधिकारी सीरीज iQoo 8 के लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। नई सीरीज 17 अगस्त को लॉन्च की जायेगी। कंपनी इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ SoC से लैस करेगी। सूत्रों के मुताबिक iQoo 8 रेंज में दो मॉडल हो लॉन्च किये जा सकते हैं जिसमें iQoo 8 और iQoo 8 Pro शामिल होंगे।

लॉन्च डेट और टाइम
कंपनी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर घोषणा की कि iQoo 8 चीन में 8 अगस्त को लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट स्थानीय समयानुसार शाम 7.30 बजे आयोजित किया जाएगा। बता दें कि फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक रूप से फोन के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन लीक्स के माध्यम से इस इस सीरीज के फीचर्स सामने आये हैं।

iQoo 8 के संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक iQoo 8 का मॉडल नंबर V2141A हो सकता है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में हमें 2K AMOLED डिस्प्ले दि जा सकती है। इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दी जा सकती है और 1,440x3,200 पिक्सल रेजोल्यूशन की सुविधा होने की संभावना है। इसमें सैमसंग की AMOLED E5 ल्यूमिनसेंट LTPO 10-बिट स्क्रीन हो सकती है। प्रोसेसर के बारे में कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है। इस सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ SoC दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर को 12GB रैम तक जोड़ा जा सकता है। वहीं फोन में 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। फोन के Android 11 पर आधारित ओरिजिनओएस 1.0 पर चलने की संभावना है।