iQOO 9 सीरीज के फीचर्स लीक हुए, प्रोसेसर सहित जानें पूरा विवरण

जयपुर। वीवो समर्थित कंपनी iQOO अपने अगली सीरीज iQOO 9 को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि वह एक स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी। अब एक नए लीक का दावा है कि आगामी iQOO 9 लाइनअप इस नये प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जायेगा। iQOO 9 सीरीज में दो हैंडसेट शामिल होंगे- iQOO 9 और iQOO 9 Pro। माना जा रहा है कि स्मार्टफोन जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में भारत में आएगा।

वीबो पर पांडा इज बाल्ड नामक एक टिपस्टर के मुताबिक इन दोनों स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। दिया जायेगा।

iQOO 9 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस
पिछले लीक के अनुसार, iQOO 9 स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस पर दिखाई दिए, जिससे डिवाइस के मॉडल नंबर को V2171A के रूप में दिखाया गया। iQOO 9 और iQOO 9 Pro के स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी फिलहाल मौजूद नहीं है लेकिन लीक्स कहते हैं कि इन आगामी स्मार्टफोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट, ट्रिपल-कैमरा सेटअप और 4500mAh की बैटरी के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि ये फोन एंड्रॉइड 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स काम करेंगे।
याद दिला दें कि iQOO ने अगस्त में चीन में iQOO 8 और iQOO 8 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए। ये दोनों डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले और पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किये थे। और इन फोन्स को अभी भारतीय बाजार में पेश किया जाना बाकी है।