धांसू फीचर्स के साथ iQoo 9 सीरीज भारत में लॉन्च किया गया, कीमत सहित जानें फीचर्स

जयपुर। वीवो स​मर्थित कंपनी iQoo ने आज भारत में iQoo 9 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर दिये हैं। कंपनी ने iQoo 9 सीरीज़ में चार स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं जिनसें iQoo 9 SE, iQoo 9 और iQoo 9 Pro शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने भारत में iQoo 50W वायरलेस फ्लैश चार्जर और iQoo गेमपैड भी लॉन्च किया। यहा हम आपको इस सीरीज के टॉप माडल iQoo 9 Pro के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

iQoo 9Pro 5G की कीमत एवं ऑफर्स
iQoo 9 Pro 5G के 8 जीबी रैम एवं 256GB वेरिएंट की कीमत 64,990 रुपये है। जबकि 12 जीबी रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत 69,990 रुपये है। यह 23 फरवरी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। प्री-ऑर्डर ऑफर के एक हिस्से के रूप में, iQoo ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करके की गई खरीदारी पर 6,000 रुपये की छूट दे रहा है। iQoo एक्सचेंज पर 4,000 रुपये की छूट और 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दे रहा है।
iQoo 9 Pro 5G के फीचर्स
iQoo 9 Pro 5G में 6.78-इंच 2K E5 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले 300Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। फोन की सुरक्षा के लिए 3D अल्ट्रासोनिक बड़ा फिंगरप्रिंट सेंसर है।
प्रोसेसर की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा गया हैं फोन में पावर देने के लिए 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो 120W फ्लैशचार्ज तकनीक और 50W वायरलेस फ्लैशचार्ज तकनीक के साथ है। फोन एंड्रॉयड़ आधारित यह फनटच ओएस 12 पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो iQoo 9 Pro एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 50MP का जिम्बल कैमरा, 150-डिग्री फील्ड के साथ 50MP का फिशआई वाइड एंगल लेंस और 2.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 16MP का 60mm पोर्ट्रेट लेंस होता है। आगे की तरफ इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। iQoo 9 Pro लेजेंड और डार्क क्रूज़ कलर वेरिएंट में आता है।