iQOO जल्द ला रहा है एक नया बजट स्मार्टफोन , 12000 रूपये से कम रह सकती है कीमत

जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता iQOO भारत में एक न्य बजट समर्टफोन लांच करने की तैयारी कर रही है। iQOO Z6 Lite के लॉन्च जानकारी लीक हुई है। लीक्स के मुताबिक यह फ़ोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। और इसमें 5,000mAh बैटरी मिल सकती है। फ़ोन के अक्टूबर में लांच होने की संभावना बताई जा रही है।
iQOO Z6 Lite के संभावित फीचर्स
iQOO Z6 Lite 6.58 का FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 Hz होगा। । यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आ सकता है जिसे अधिकमत 8gb ram के साथ जोड़ा जा सकता है। यह बजट स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM+ 64GB और 8GB RAM + 128GB में आ सकता है। iQOO के इस बजट फोन में 5,000mAh बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा साथ ही, यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर बेस्ड Funtouch OS पर काम करेगा।

इसके कैमरा के मामले में फ़ोन में 50MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। फोन के कैमरा में Night Portrait, Time-lapse, Slow-Motion जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा।

iQOO Z6 Lite की संभावित कीमत
बेस वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये हो सकती है। वहीं, इसके टॉप 8GB RAM+ 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये हो सकती है।